अम्बेडकरनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना अलीगंज की पुलिस टीम ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल सनोज यादव की टीम ने सम्हरिया स्थित एनटीपीसी बंधा के पास से फूलचन्द्र (28 वर्ष) पुत्र सतीराम, निवासी सम्हरिया, थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ, जिसके आधार पर थाना अलीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 88/26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
क्षेत्र में लगातार हो रही प्रभावी पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है, जिसकी स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।




