WhatsApp Icon

अकबरपुर में वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय अकबरपुर में स्थित ओवर ब्रिज के नीचे साईं प्लाज़ा होटल के सामने वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक साइकिल लेकर बन्द रेलवे क्रासिंग को पार करने का प्रयास कर रहा था कि तेज़ रफ़्तार वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया।


अकबरपुर जंक्शन पर स्थित थाना जीआरपी पुलिस ने बताया कि रेलवे क्रासिंग 83 ए पर मंगलवार शाम लगभग 06 बजे लखनऊ की तरफ से आ कर वाराणसी की तरफ जाने वाली तेज़ रफ़्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले कर विधिक प्रक्रिया की जा रही है।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही। हो सकी है। जीआरपी द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!