WhatsApp Icon

जिला मुख्यालय के उसरहवा गली वासियों का जीवन बना नरकीय, जनजीवन अस्तव्यस्त होने से आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय के अकबरपुर में बस स्टेशन के सामने उसरहवा गली वासियों का जीवन नरकीय बन चुका है। तनिक तेज़ बरसात होने से राव कॉलोनी के रोली द्विवेदी गली के घरों में पानी भर जाता है। बुधवार की सुबह हुआ बरसात से उसरहवा गली के लोगों का जीवन नरक समान बन गया। स्थानीय लोगों के घर के अंदर बेडरूम तक का पानी भर गया।
चर्चा है कि मौजूदा चेयरमैन चन्द्रप्रकाश वर्मा के अतिकारीबी माने जाने वाले कई बार के सभासद शिव कुमार सहित चेयरमैन से भी कई बार गोहार लगाई गई लेकिन तनिक भी ध्यान नहीं दिया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय सभासद सिर्फ अपनी ही जाति विशेष का काम करते है जबकि कई परिवार का जीवन नरक बन चुका है।

बरसाती पानी नालियों से होकर घरों में पहुंच जाता है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गोहार लगाई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अमृत भोग से इल्तिफ़ातगंज रोड तक दोनों तरफ नाली निर्माण होने से उक्त गंभीर समस्या से निजात मिल सकती है।
बहरहाल बरसात का पानी घर के अंदर भरने से उसरहवा गली के लोगों का जीवन नरकीय बना हुआ है जिसको संज्ञान में लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!