WhatsApp Icon

अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड ने लगभग 18 लाख रुपये लाभ का बजट सर्वसम्मति से किया पास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: जनपद मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका अकबरपुर की बोर्ड ने शनिवार को लगभग 18 लाख रुपये लाभ का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया।

बताते चलेंकि शनिवार को नगर पालिका परिषद अकबरपुर के सभागार में बोर्ड की बजट बैठक चेयरमैन चन्द्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में श्रीमती सबीना खातून, श्रीमती कविता देवी, राजकुमार, जयराम, अरविन्द कुमार, अतुल वर्मा, अनिल राजभर, कान्जी सरल, सत्या, शिवकुमार, श्रीमती दुर्गावती, अशोक कुमार, आदित्य प्रताप, श्रीमती अनीता देवी, सुरेन्द्र गुप्ता, संदीप चौहान, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती रेखा, श्रीमती बेबी तबस्सुम, मो. सलीम, प्रदीप मिश्र, श्रीमती कंचन, वैभव गुप्ता, श्रीमती नीतू चौहान, श्रीमती उषा देवी सभासद उपस्थित रहे।

नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, अवर अभियन्ता (सिविल) सुश्री मालविका सिंह, अनूप कुमार प्रधान लिपिक व ओंकारनाथ तिवारी लेखाकार उपस्थित रहें।
बैठक का संचाल अनूप कुमार प्रधान लिपिक द्वारा किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की वास्तविक आय उन्तालिस करोड़ पैसठ लाख अट्ठानवें हजार नौ सौ बहत्तर रुपये मात्र एवं वास्तविक व्यय उन्चास करोड़ दस लाख इक्यासी हजार अट्ठारह एवं सतहत्तर पैसे मात्र का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय चौंसठ करोड़ सत्तावन लाख सत्तर हजार रुपया मात्र तथा गत वर्ष की अवशेष 14 करोड़ 31 लाख 40 हजार 371 रुपया 59 पैसा को सम्मिलित करते हुये कुल आय अठहत्तर करोड़ नवासी लाख दस हजार तीन सौ इकहत्तर एवं उनसठ पैसे तथा अठहत्तर करोड़ इकहत्तर लाख बीस हजार रुपया मात्र को स्वीकृति प्रदान किया गया जो जारी वर्ष में सत्तरह लाख नब्बे हजार तीन सौ इकहत्तर एवं उनसठ पैसे मात्र लाभ का बजट है, उसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें नगर के समग्र विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़कों के निर्माण और सौन्दर्गीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी गयी है। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये।

पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि नगर के समुचित और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सभासदों ने विभिन्न वार्डो की समस्याओं को लेकर दिये गये सुझावों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया है और सम्बन्धित कार्यों को बजट में शामिल किया गया है। अन्त में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया एवं बैठक समाप्त की गयी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!