WhatsApp Icon

बुनकर उत्पीड़न के खिलाफ एआईएमआईएम ने भी उठाई आवाज़, उत्पीड़न बन्द नहीं हुआ तो होगा बड़ा प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के प्रभारी जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम टांडा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर बिजली विभाग पर नकेल कसने व मुबारकपुर में मामूली कहासुनी के बाद आधा दर्जन बुनकरों पर दर्ज हुए मुकदमा को वापस लेने की मांग की गई है।


एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने टांडा उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गत कई वर्षों से बुनकरों के सामने अत्यंत विषम परिस्थिति बन चुकी है जिससे जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है और इसी बीच बिजली विभाग अवैध वसूली के लिए बुनकरों से छापेमारी कर जबरन वसूली कर बुनकर समाज की कमर तोड़ने का काम कर रहा है, जो संविधान में प्रदत्त आजीविका के अधिकारों का खुला उलंघन है।
श्री दस्तगीर ने कहा कि बुनकरों के सामने सिर्फ आर्थिक संकट का ही मामला नहीं है बल्कि ये बुनकर समाज के अस्तिव और सम्मान से जुड़ा मामला भी है। श्री दस्तगीर ने कहा कि बुनकरों का बिजली विभाग उत्पीडन व दोहन करना बन्द करे अन्यथा एआईएमआईएम बुनकर समाज के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगी।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!