WhatsApp Icon

बहराइच में मृत्यु हुए टाण्डा के दोनों श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे आई मजलिस टीम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन की टीम की मदद से बहराइच में इन्तेकाल हुए दोनों जायरीनों का शव टाण्डा रवाना किया गया।


बताते चलेंकि सैय्यद मसूद सालार गाज़ी की दरगाह बहराइच में शुक्रवार को टाण्डा के दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत की खबर से चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई थी। बहराइच दरगाह शरीफ व पयागपुर पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर एआईएमआईएम अम्बेडकर नगर की टीम सहित अन्य लोग भी पहुंच गए और दोनों शवों को एम्बुलेंस के सहारे उनकर शवों को टाण्डा नगर भेजने की कवायद शुरू हुई लेकिन एंबुलेंस संचालक द्वारा दोनों शवों को एक साथ ले जाने पर डबल पैसा मांगने की ज़िद के बाद एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुराद अली से तीखी बहस हो गई और उसके बाद मुराद अली ने अपने चार पहिया वाहन के सहारे दोनों शवों व उनके परिजनों को टाण्डा रवाना किया गया। मजलिस टीम द्वारा मृतक परिजनों की मदद की खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.