अम्बेडकरनगर जनपद में AIMIM (मजलिस) ने संगठन विस्तार अभियान के तहत टांडा नगर इकाई को नई मजबूती देते हुए हाफिज मोहम्मद शकील को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन के साथ ही कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सालिम अंसारी तथा जिला महासचिव नबी अहमद अंसारी की मौजूदगी में कस्बा पूरब निवासी हाफिज मोहम्मद शकील पुत्र मुख्तार अहमद को टांडा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता बताते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर नफीस अहमद, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद रेहान और मोहम्मद अदनान सहित कई लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री अख्तर हुसैन उर्फ पप्पू भाई, जिला संगठन मंत्री मकसूद अंसारी, जिला सचिव तौसीफ अंसारी उर्फ बाबू भाई, शागिल बॉस, मोहम्मद वामिश, मास्टर आदिल रशीद, मोहम्मद शादान, मोहम्मद रेहान, अदना चिश्ती, नूर मोहम्मद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आने वाले समय में मजलिस की राजनीतिक ताकत और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।








