कार्यकर्ताओं में दिखा जोश व उत्साह
अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के टांडा स्थित मुख्य कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को सकरावल क्षेत्र में खैरुननिसा अस्पताल के निकट संपन्न हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के पूर्वांचल प्रदेश सचिव मुराद अली ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का कार्य किया। उनके जोशीले संबोधन को कार्यकर्ताओं ने खूब सराहा।
इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सालिम अंसारी ने भी युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव नबी अहमद अंसारी, नूर मोहम्मद, नगर अध्यक्ष टांडा हाफिज मोहम्मद शकील, किछौछा नगर अध्यक्ष मुश्ताक, आरिफ बेग, डॉ. दिलीप त्यागी, अख्तर हुसैन उर्फ पप्पू भाई, मकसूद अंसारी, मोहम्मद अब्दुल्लाह, तौसीफ अंसारी उर्फ बाबू भाई, अदना चिश्ती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।




