WhatsApp Icon

हत्या या साजिश में उलझी पुलिस, दो युवकों की मौत के बाद एक युवती की भी मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर- मान्यता प्राप्त पत्रकार) अहिरौली थानाक्षेत्र के भिउर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में दो युवकों का संदिग्ध हालत में शव मिलने से जहां सनसनी फैला हुई थी वहीं उसी गाँव की एक युवती का शव उसके घर में मिलने से हड़कम्प मच गया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तो भेज दिया लेकिन हत्या, आत्महत्या या साजिश में पुलिस व ग्रामीण उलझे हुए हैं।


पुलिस कप्तान केशव कुमार के अनुसार दोनों युवकों के मोबाइल रिकार्ड व सीडीआर से पता चला कि गांव की ही 19 वर्षीय लक्ष्मी राजभर से कई चक्र में वार्ता हुई थी जिसके लिए अहिरौली पुलिस ने दिन में पूंछतांछ हेतु थाना पर गुरुवार को बुलाया था और फिर शाम में उसके घर पहुंचा दिया था लेकिन शुक्रवार की सुबह लक्ष्मी का शव उसके घर मे ही लटकता हुआ मिला जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की सूचना पर जहां आलाधिकारियों ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया वहीं सांसद लालजी वर्मा व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर मृतिका के घर पहुंच कर पुलिस से घटना की वास्तविकता जांच करने की मांग किया है। आरोप है कि अहिरौली पुलिस द्वारा दोनों युवकों के सम्बंध में लक्ष्मी से पूंछतांछ की गई जिससे क्षुब्द होकर लक्ष्मी ने आत्महत्या कर लिया हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कन्फर्म होगा।
भिउरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय में रख युवक का शव जमीन पर व दूसरे युवक का शव पेड़ से झूलता मिला था, जिसको पुलिस हत्या में कर जांच कर रही थी और जांच के दौरान मोबाइल सीडीआर में लक्ष्मी से बार बार बात होने के कारण लक्ष्मी से पुलिस ने पूंछतांछ किया लेकिन लक्ष्मी का भी शव उसके घर में झूलता हुआ मिला। तीनों की मृत्यु का सम्बंध एक दूसरे से जुड़ा माना जा रहा है। चर्चा है कि इसके पीछे बड़ी साजिश भी हो सकती है। पुलिस सभी साजिशो से नकाब उठाने के लिए टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग करती नज़र आ रही है।

अन्य खबर

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.