WhatsApp Icon

दोहरे हत्याकांड का अहिरौली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अहिरौली पुलिस टीम द्वारा दोहरे हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए 72 घण्टे में नामित वांछित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र राम सुधार राम को किया गिरफ्तार व बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।


बताते चलेंकि अहिरौली थानाक्षेत्र के भिऊर गाँव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एक युवक का शव पेड़ से झूलता व दूसरे का उसके नीचे बरामद हुआ था। दोनों मृतकों की पहचान प्रिंस पुत्र विजय बहादुर व मुकेश पुत्र जयराम निवासीगण जनपद गाज़ीपुर के रूप में हुआ थी। उक्त मामले में पुलिस ने मुल्दम अपराध संख्या 148/25 पर धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू किया और मोबाइल सीडीआर के आधार पर गांव की तीन युवतियों से पूंछतांछ किया जिसके बाद 19 वर्षीय एक युवती का शव भी उसके घर मे झूलता मिला जिसे परिजन आत्महत्या मान रहे हैं।
प्रिंस पुत्र विजय बहादुर व मुकेश पुत्र जयराम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए हत्याभियुक्त सतीश कुमार पुत्र राम सुधार निवासी ग्राम छत्तरपुर थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में शामिल एक बाल अपचारी को भी हिरासत में ले लिए गया। दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, एसआई भगवानबक्स सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अर्जुन राजभर शामिल रहे।

अन्य खबर

चार साल तक नहीं जागा सिस्टम, भूख हड़ताल पर बैठते ही 24 घंटे में दौड़ा प्रशासन! दिव्यांग महिला के आगे झुका तंत्र, आनन-फानन में बना बदहाल रास्ता

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

error: Content is protected !!