अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर में स्थित काली घाट पर घाघरा नदी से अज्ञात नौजवान का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया एवं युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
घाघरा नदी में काली घाट मुबारकपुर के पास एक अज्ञात युवक का शव नज़र आने के बाद स्थानीय सभासद आशीष यादव के नेतृत्व में अमरदीप मांझी, बृजेश मांझी, रंगीलाल यादव, संदीप मांझी द्वारा शव को नदी के बाहर निकाल कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, मुबारकपुर चौकी इंचार्ज आशुतोष शर्मा, दीवान संतोष यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि लगभग 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है जिसकी पहचाना कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट आदि का कोई निशान नज़र नहीं आया। मृतक ब्लू जींस व ब्लैक ब्राउन चेकदार शर्त पहने हुए है। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।







