WhatsApp Icon

टाण्डा में काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पवित्र सरयू तट स्थित प्राचीन ऐतिहासिक औद्योगिक नगरी टाण्डा में महाराजा अग्रसेन जयंती काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर हवन पूजन, भव्य शोभायात्रा, सहभोज आदि की व्यवस्था की गई थी।


सोमवार को अग्रवाल समाज टाण्डा द्वारा 1008 दिव्य श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर प्रातः 10:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में हवन पूजन कार्यक्रम पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सांय काल टाण्डा नगर के छज्जापुर श्री झारखंड महादेव के निकट स्थित दिनेश अग्रवाल के आवास से पूर्व वर्षों की तरह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री अग्रसेन जी महाराज जयंती के अवसर पर राधे रमण अग्रवाल की कोठी पर अल्पाहार की व्यवस्था किया गया था।
दिव्य महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल युवा मंच द्वारा सहभोज की व्यवस्था भी हुई जिसमें नगर क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी शामिल हुए।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!