WhatsApp Icon

नवनिर्वाचित टांडा अधिवक्ता संघ की पहली बोर्ड बैठक में पहुंचे प्रशांत सिंह अटल का हुआ भव्य स्वागत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आधिवक्ता संघ टाण्डा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की पहली बैठक होने के साथ ही सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रशांत सिंह अटल का संघ भवन में फूल माला पहनाकर संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम व महामंत्री संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में ज़ोर दार स्वागत किया गया।


सोमवार को अधिवक्ता संघ टाण्डा संघ भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पहली बैठक 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए की गई और साथ ही बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल जी के तहसील टाण्डा के प्रथम आगमन पर संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम व महामंत्री संजीव प्रताप सिंह जी की अगुवाई में फूल माला पहनाकर ज़ोर दार स्वागत किया। इस दौरान सदस्य बार कौंसिल श्री अटल ने अधिवक्ताओं के हित मे किये गए कार्यों को गिनाया और संघ के सभी सदस्यों को पुस्तक रुपी उपहार प्रदान किया। इस दौरान संघ अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम, महामंत्री संजीव प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री अब्दुल माबूद, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद श्रीवास्तव, पुस्तकालय अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, सदस्य कार्यकारिणी मोहम्मद नदीम अंसारी सहित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अजय प्रताप श्रीवास्तव, अशरफ हुसैन अंसारी, मोहम्मद शाहिद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, शाह मोहम्मद खान, इंद्रेश वर्मा, श्रीकांत वर्मा, महेंद्र कुमार, शैलेन्द्र उपाध्याय, दिलीप कुमार मांझी, राजेश गौड़ सहित संघ के सभी अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!