WhatsApp Icon

अधिवक्ताओं के संघर्ष व आंदोलन का फल है ग्राम न्यायालय, सीजीएम ने किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसील के अधिवक्ताओं के लंबे संघर्ष और आंदोलनों के बाद आखिरकार ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर सफलता मिल गई है। मंगलवार को ग्राम न्यायालय के संचालन की तैयारी के क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) सुधा यादव, ग्राम न्यायालय पीठासीन अधिकारी आश्री शाह, सीजीएम कोर्ट रीडर जनार्दन पांडे और अमित वर्मा ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीजीएम सुधा यादव ने कोर्ट रूम, न्यायालय कक्ष, कार्यालय सहित संपूर्ण परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई व अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।
ग्राम न्यायालय की स्थापना से तहसील क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित न्याय मिलने की दिशा में बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर छोटे-छोटे मुकदमे, एनसीआर व वार्ड से संबंधित मामलों का स्थानीय स्तर पर निपटारा होने से जिला एवं उच्चतर न्यायालयों पर बोझ कम होगा।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!