WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण बैठक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री सदानन्द द्वारा मुख्यालय सेवा, संचार सेवा, वार्डन सेवा, हताहत सेवा, अग्निशमन सेवा, प्रशिक्षण सेवा, बचाव सेवा, कल्याण सेवा, पूर्ति सेवा, शव निस्तारण सेवा, सालवेज सेवा व डिपो एवं परिवहन सेवा के बिंदु पर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों से नागरिक सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन हेतु वार्ता की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!