WhatsApp Icon

सहायक अध्यापक की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: स्कूल से घर वापस आ रहे अध्यापक को सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जहाँ से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर उमरन के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अशोक यादव ग्राम पंचायत सिकरोहर के बढ़ईपुर पुरवे निवासी स्कूल में बच्चो को पढ़ा कर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वो जाफरगंज के कजरी नंदापुर के पास पहुंचे थे इसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो मोटर साइकिल को टक्कर मारते हुए विद्दुत पोल में जा टकरा गई। मौके पर चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। स्कार्पियो की टक्कर से अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए, आस पास के राहगीरों द्वारा पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को आपने कब्जे में लेते हुए घायल अध्यापक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अध्यापक के निधन पर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला मोहम्मद हसन अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उसे संबंध में जलालपुर क्षेत्र अधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि वहां का नंबर महाराष्ट्र का है जिसे थाने लाया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.