WhatsApp Icon

मानव श्रंखला बना कर सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अधिवक्ता संघ टाण्डा में उत्तर प्रदेश संयुक्त बार एसोसिएशन द्वारा मेरठ में हुए अधिवेशन में लिए गए निर्णय के क्रम में मानव श्रृंखला बना कर अधिवक्ताओं के विभिन्न मांगों को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।


मंगलवार को अधिवक्ता संघ टाण्डा में संघ अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अजय प्रताप श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा व संयुक्त मंत्री अब्दुल माबूद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के विभिन्न मांगों जैसे अधिवक्ता प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू किये जाने,अधिवक्ताओं का बीमा किये जाने व अधिवक्ता चेम्बर आदि को लेकर एक मानव श्रृंखला बनाकर अधिवक्ता संघ परिसर से पद मार्च करते हुए टाण्डा हंसवर मार्ग पर निकल कर रजिस्ट्री ऑफिस होते टाण्डा कोतवाली से होकर तहसील परिसर में पहुंच कर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।इस दौरान अधिवक्ता संघ टाण्डा के सभी अधिवक्ता गण प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपनी आवाज़ को बुलंद किया। इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य, पूर्व अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, श्रीकांत वर्मा, हेलाल अशरफ, राम सुंदर, मोहम्मद याकूब, हरि गोविंद, नदीम अंसारी, अर्जुन अम्बेश, शाहिद इलाही, रक्षा राम वर्मा, राम सिंगार यादव, गंगा राम यादव, शाह मोहम्मद, राम प्रसाद श्रीवास्तव सहित सभी सम्मानित अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

अन्य खबर

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

error: Content is protected !!