WhatsApp Icon

टाण्डा हनुमानगढ़ी पर Sunday For Society के तहत ABVP ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टांडा नगर इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। Sunday For Society के तहत टांडा नगर के अंतर्गत स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री अभिनव श्याम, अयोध्या विभाग सह संयोजक विज्ञेश, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मोदनवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उक्त अभियान के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मोदनवाल ने बताया कि हम सब लोग Sunday For Society के तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसरों व नदी के किनारों आदि स्थानों की साफ सफाई का कार्यक्रम चलाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाना तथा सफाई की आदतों को बढ़ावा देना है। यह अभियान नागरिकों के बीच स्वच्छता के महत्व को समझाने और जागरूकता फैलाने का प्रयास करता है।

अयोध्या विभाग सह संयोजक श्री विज्ञेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन है, विद्यार्थी परिषद समाज और राष्ट्र हित में कार्य करती है। टांडा नगर की नगर सह मंत्री मुस्कान जायसवाल और मान्या तिवारी ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो हमारी गुणवत्ता को बढ़ाती है।
टांडा नगर के नगर मंत्री वीर प्रताप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अब हर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाएगा, जिससे हमारा समाज स्वच्छ तथा सुंदर बन सके। इस संपूर्ण कार्यक्रम में शामिल तहसील सह संयोजक श्रीकांत बजाज ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी नगरों वा तहसीलों में होना चाहिए जिससे समाज में बदलाव आएगा नगर सह मंत्री श्रेष्ठ अग्रवाल, हर्षित जायसवाल, पूर्व नगर सह मंत्री आदर्श गौड़ एवं सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.