WhatsApp Icon

भेड़िया की दहशत से मासूम बच्चों को घरों में किया कैद, कई बकरियों को बनाया निशाना, पहुंची वनविभाग की टीम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर जनपद में जंगली भेडियो के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। जंगली भेडियों ने चार बकरियों को अपना निशाना बनाया जिसके बाद से ग्रामीणों ने मासूम बच्चों को सुरक्षादृष्टि के कारण घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दिया है। सूचना पर डायल 112 व वनविभाग की टीम पहुंच कर भेडियों की तलाश कर रही है।


मामला इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के जियापुर गाँव का है जहां भेडियों ने बीती रात्रि ताबड़तोड़ 04 बकरियों को अपना शिकार बनाया। बकरियों का अवशेष झाड़ियो के किनारे बरामद हुआ। भेडियो द्वारा बकरियों को निशाना बनाने की सूचना पर ग्रामीण क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और महिलाओं ने अनहोनी की आशंका से अपने मासूम बच्चों को घरों में कैद कर लिया। ग्रामीणों की सूचना लार पहुंची डायल 112 पुलिस व वन विभाग की टीम गाँव से सटे गन्ना के खेतों व झाड़ियो में भेड़ियों की तलाश में जुट गए हैं।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!