WhatsApp Icon

डीएम ने आपदा मित्रों की प्रशिक्षण बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, विलम्ब होने पर भूखे प्यासे भटकते रहे प्रतिभागी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद से 75 आपदा मित्रों को विशेष आवासीय प्रशिक्षण के लिए कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया। उक्त मौके पर आपदा मित्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आपदा मित्रों को प्रातः 10 बजे रवाना होने था लेकिन दोपहर 02 बजे बस को रवाना किया गया और इस दौरान आपदा मित्रों को जल पान के लिए भी तरसना पड़ा।


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के मानक एवं अनिवार्य अहर्ताओं के अनुसार प्रदेश के अवशेष 48 जनपदों में दो चरणों मे 100-100 स्वयंसेवकों (वालिंटियरों) का चयन कर 4800 आपदा मित्रों को 12 दिवसीय आवश्यक प्रशिक्षण राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा दिया जाना है। उक्त क्रम में जनपद से 14 महिला व 61 पुरुषों (कुल 75 आपदा मित्रों) को आवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आपदा मित्रों की प्रशिक्षण बस को हटी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विशेष प्रशिक्षण के लिए काफी विलम्ब से बस रवाना होने के दौरान आपदा मित्र भूखे प्यासे भटकते नज़र आये। ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा समुचित व्यवस्था ना किये जाने से आक्रोश भी नज़र आया।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.