WhatsApp Icon

आम तोड़ते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने के चक्कर मे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर औरांव गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय 12 वर्षीय यश निषाद पुत्र पिंकू निषाद की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। नायब तहसीलदार राज कपूर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है हालांकि उन्होंने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। मृतक बच्चे के पिता जयपुर रहते हैं जो घटना की सूचना के बाद गाँव वापस आ रहे हैं। असमायिक बच्चे की मौत से परिजन सकते में है और उनका रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!