WhatsApp Icon

रहस्यमय ढंग से लगी आग से एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी हुई स्वाहा

Sharing Is Caring:

खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर हुए पीड़ित

अम्बेडकरनगर: रविवार की सुबह अचानक लगी आग की चपेट में आने से एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर राल्हा हो गई। सूचना के घंटों बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम पहुंची। आग पर काबू पाने तक बहुत कुछ जलकर राल्हा हो चुका था।
मामला अहिरौली थानाक्षेत्र के टीकमपारा गाँव के वनराजापुर का है जहां रविवार की सुबह कच्चे मकानों में आग लग गई और देखते ही देखते पक्के मकान भी आग की चपेट में आ गए।

आग की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। छप्पर नुमा मकानों में जीवन यापन करने वाले अब अग्निदेवता के रूठने के कारण खुले आसमानों के नीचे जीवन बसर करने पर मजबूर हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना के घंटों बाद पहुंचा अग्निशमन विभाग धुंआ बुझाता नज़र आया तथा स्थानीय पुलिस भी काफी देरी से पहुंची जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश नज़र आया।

अन्य खबर

अग्नि परीक्षा में खरा उतरा जिला प्रशासन, तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.