WhatsApp Icon

हंसवर क्षेत्र के दो गाँव में अग्निदेव का तांडव – तैयार फसल जलकर राख

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अन्नदाताओं के लिए अप्रैल माह की शुरुआत काफी खराब रही। विभिन्न स्थानों पर लगातार अग्निदेव का तांडव जारी है।


रविवार को हंसवर थानाक्षेत्र के दो अलग अलग गाँव में स्थित खेतों में भीषण अग्नि से लाखों की तैयार फसल जलकर स्वाहा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के औझिपुर गाँव के अकबर अली, शमसाद अली, शमसाद, दूध नाथ मौर्य, संतराम कन्नौजिया, रईस तस्लीम, राम अचल, वकील शफी शकील मो नसीम आदि के खेत में भीषण आग लग गई जिसे स्थानीय ग्रामीणों एवं अग्निशमन विभाग की मदद से काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी तरफ हंसवर थानाक्षेत्र के ही मूसेपुर गाँव के खेतों में भी भीषण आग लग गई जिसे बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। हंसवर क्षेत्र के दो अलग अलग गाँव में अग्निदेव के तांडव से अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ गई है।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!