WhatsApp Icon

रहस्यमय ढंग से लगी आग से कई लोगों की गृहस्थी जलकर राख

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: रहस्यमय ढंग से लगी आग से चार घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आग की चपेट में आने से दो महिला मामूली रूप से घायल हो गई एवं जानवर भी आग की चपेट में आ गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बचाया जा सका। पीड़ित का कहना है कि तहसील प्रशासन की मोबाइल स्विच ऑफ है आखिर शिकायत कहां करें।

बताते चलें विकास खण्ड टांडा अंतर्गत ग्राम सभा काजीपुर के दरियापुर बंजारा गांव में अज्ञात परस्थितियों में दलित बस्ती में आग लग गई। चार सगे भाइयों का एक साथ बने छप्परनुमा मकान में अचानक आग लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया वहीं जानवरों के बाढ़ में भी आग लगने से कई जानवर आग की चपेट में आ गए थे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बचाया गया। जबकि घर में सो रही राजकुमारी पत्नी बंशीलाल,सुरजा देवी पत्नी मुन्नीलाल मामूली रूप से घायल हो गई, पीड़िता ने बताया कि मोहन, सोहन, बंशीलाल, मुन्नीलाल पुत्रगण सहातू के घर जलकर राख हो गए तहसील प्रशासन का मोबाइल बन्द रहा किसी तरह से क्षेत्रीय लेखपाल देवमणि को सूचित किया गया जो मौके पर पहुंच जले मकान का मूल्यांकन किया वहीं एसडीएम टांडा, तहसीलदार का फोन बंद आता रहा पीड़िता कंचना देवी ने बताया कि घर में रखा खाने पीने का सामान जानवर का चारा बर्तन कपड़ा आदि जलकर राख हो गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!