WhatsApp Icon

दो पालियों में 85 पोलिंग पार्टियों को त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को सम्पन्न कराने का दिया गया प्रशिक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु विकास भवन सभागार में दो पालियों में कुल 85 पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों जिनकी कुल संख्या 190 है, मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक टांडा सर्वेश शर्मा तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद द्विवेदी द्वारा बृहद रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समस्त प्रकार के प्रपत्रों को तैयार करने तथा मत पेटिकाओ को खोलना बंद करने एवं सील करने की प्रक्रिया को विशेष रूप से बताया गया तथा कार्मिकों से व्यक्तिगत रूप से अभ्यास भी कराया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!