WhatsApp Icon

डॉ अशोक स्मारक के चेयरमैन से लाखों की रंगदारी मांगने वाले दिलीप गैंग का एक सदस्य गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले माफिया दिलीप वर्मा गैंग के शातिर सदस्य को अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


उक्त जानकारी सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने पत्रकरीं को देते हुए बताया कि डॉक्टर अशोक स्मारक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभिनव वर्मा की तहरीर पर गत दिनों अकबरपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 626/24 पर माफिया दिलीप वर्मा व नितिन वर्मा के खिलाफ 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बीएनएस की धारा 380(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की सर्विलांस टीम की मदद से अकबरपुर पुलिस ने नामज़द आरोपी नितिन वर्मा पुत्र सदानन्द वर्मा निवासी रसूलपुर कोतवाली अकबरपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! चार थाना प्रभारी बदले

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

error: Content is protected !!