WhatsApp Icon

638वें उर्से मखदूमी में सहयोग करने वालों का कायदे मिल्लत ने ज्ञापित किया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

कायदे मिल्लत अल्लामा मौलाना सैय्यद महमूद अशरफ अशरफी जीलानी सज्जादानशीन आस्ताना-ए-आलिया अशरफिया हसनिया सरकारे कलां दरगाह किछौछा ने ज्ञापित किया धन्यवाद

अम्बेडकरनगर: 638वें उर्से मखदूमी के सकुशल समापन पर कायदे मिल्लत अल्लामा मौलाना सैय्यद महमूद अशरफ अशरफी जीलानी सज्जादानशीन आस्ताना-ए-आलिया अशरफिया हसनिया सरकारे कलां दरगाह किछौछा ने 638वें उर्से मखदूमी में सहयोग प्रदान करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मखदूम अशरफ के वंशज सैय्यद आरफ अशरफ ने उक्त बातें बताते हुए कहा कि कायदे मिल्लत ने विशेष रूप से जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान सहित एडीएम, एडिशनल एसपी, टांडा एसडीएम, सीओ सिटी व एसओ बसखारी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि 638 वें उर्से मखदूमी पर देश के कोने-कोने से आये जायरीनों को विशेष दुआओं से नवाजते हुए कहा कि बिना आप लोगों के सहयोग से इतनी शानदार ढंग से उर्स सम्पन्न होने मुमकिन नहीं था इसलिए आप सभी भी काबिले मुबारकबाद हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!