WhatsApp Icon

पांचवी मोहर्रम के जुलूस में अंजुमन हैदरिया ने पढ़ा देशभक्ति नौहा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रत्येक वर्ष की तरह मोहर्रम माह की पांचवी तारीख को टाण्डा नगर के मोहल्लाह मीरानपुरा में स्थित सैय्यद रईसुलहसन गुड्डू व सैय्यद वजीहुलहसन के आवास से जुलूस बरामद हुआ।

जुलूस से पूर्व मौलाना नज़र अली द्वारा कर्बला के मैदान में हुई हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष तकरीर किया। अंजुमन हैदरिया रजिस्टर्ड अब्दुल्लाहपुर, अंजुमन सिपाहै हुसैनी हयतगंज, अंजुमन अजादारे हुसैनी मीरानपुरा द्वारा सीनाजनी व नौहाख्वानी किया गया। जुलूस के दौरान अंजुमन हैदरिया रजिस्टर्ड अब्दुल्लाहपुर द्वारा देशभक्ति पर नौहा पढा गया जिसे स्थानीय लोगों में खूब सराहना किया। जुलूस के दौरान सैय्यद जफर रज़ा उर्फ राजा परवेज़, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, एसएसआई वेद प्रकाश यादव, होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन सहित भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!