WhatsApp Icon

बैंक उपभोक्ता को धोखा देकर पैसा चोरी करने वालों को 24 घंटा के अंदर बसखारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

बैंक उपभोक्ता को धोखा देकर पैसा चोरी करने वालों को 24 घंटा के अंदर बसखारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसखारी: बैंक से दो लाख पैसा निकाल कर जा रहे युवक को बातिन में उलझा कर 50 हज़ार निकालने वाले गिरोह को बसखारी पुलिस ने मात्र 24 घंटा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बताते चलेंकि मंगलवार को मानिकचन्द्र चौधरी पुत्र स्व. रामनिहोर चौधरी निवासी ग्राम महमूदपुर रामदीनसिंह थाना बसखारी द्वारा बैंक ऑफ बडौदा शाखा बसखारी से दो लाख रुपया निकाला गया था। मानिकचंद द्वारा रुपयों की चारो गड्डी अपने कुर्ते के बायीं व दाहिने जेब में रख कर बैंक से बाहर निकला। जहाँ पर तीन व्यक्ति पहले से खड़े थे जिनके द्वारा भीड़ का बहना बना कर मानिकचन्द्र चौधरी उपरोक्त को अपनी बातों में उलझाकर उन्हीं तीनों में से किसी एक ने एक गड्डी कुल 50 हजार रुपया को निकाल लिया । बसखारी पुलिस ने सीसीटीवी फोटेज के आधार पर उनकी पहचान करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित किया और अभियुक्तों की तलाश भी शुरू कर दिया। तलाश के दौरान बुधवार को मुखबिर खास की सूचना के आधार थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा गोलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले अभियुक्त करिया पुत्र लालजी निवासी ग्राम शाहपुर थाना जलालपुर, कमलेश पुत्र घूरे निवासी ग्राम शाहपुर थाना जलालपुर व रामकिशुन पुत्र नगीना निवासी ग्राम शाहपुर थाना जलालपुर को चोरी किये गये कुल 49 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 318/24 धारा 303(2), 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुजतों ने बताया कि कल हम लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से बैंक आफ बडौदा कस्बा बसखारी के पास से धोखा देकर जेब से एक गड्डी कुल 50 हजार रुपये चोरी कर लिये थे। जिसमें से 1000 रुपये हम खर्च कर दिये है। घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संत कुमार सिंह, एसआई प्रेमबहादुर यादव, एसआई अनुराग गौतम, हेड कांस्टेबल आशुतोष, ज्योति प्रकाश, कांस्टेबल कुशलपाल सिंह, शैलेन्द्र चौहान शामिल रहे। बैंक के पास उपभोक्ता को भ्रमित कर 50 हजार रुपया निकाल लेने वाले चोर गिरोह को घटना के मात्र 24 घंटा के अंदर पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजने की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!