WhatsApp Icon

थानाध्यक्षों के कारखासों पर एसपी ने चलाया चाबुक – 47 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात्रि में दो पृष्ठीय लिस्ट जारी कर लगभग चार दर्जन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पवित्र कांवर यात्रा से ठीक पहले तेज़तर्रार सिपाहियों को लाइन बुलाने की चर्चाएं खूब हो रही है।


एसपी श्री कौस्तुभ ने जिन जिन आरक्षी व मुख्य आरक्षियों को पुलिस लाइन बुलाया है लगभग उन सभी पर थानाध्यक्षों के कारखास होने का ठप्पा लगा हुआ था। पुलिस विभाग में एक साथ 47 लोगों को लाइन बुलाने का फैसला काफी कम देखने को मिलता है। लाइन हाजिर हुए पुलिस कर्मी राजेसुल्तानपुर थाना छोड़ कर लगभग सभी थानों पर तैनात थे। पुलिस कप्तान द्वारा कड़ा कदम उठाए जाने की जनपद में खूब चर्चाएं हो रही है।
बताते चलेंकि पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के जनपद आगमन पर काफी कड़ाई थी लेकिन धीरे धीरे एसपी श्री कौस्तुभ का रवैय्या थोड़ा नरम पड़ा तो काफी स्थानों से पुलिस कर्मियों की शिकायतें मिलने लगी थी जिसके कारण एसपी श्री कौस्तुभ ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते ही 47 पुलिस कर्मियों को लाइन बुला लिया हालांकि जनपद में कांवर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पुलिस विभाग के लिए चुनौती पूर्ण होता है और जिन सिपाहियों को पुलिस लाइन बुलाया गया है अक्सर वही सिपाही मुख्य रूप से फील्ड में होते हैं।
बहरहाल आने वाला समय बताएगा कि कांवर यात्रा से ठीक पहले बड़ी संख्या में तेज़तर्रार सिपाहियों को लाइन बुलाने का फैसला पुलिस व समाज के लिए कितना सही साबित होता है। पूरी सूची देखें।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!