WhatsApp Icon

शातिर चोरों ने रिटायर्ड मेजर व पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के घरों को बनाया निशाना – ताबड़तोड़ चोरियों से भयभीत हुए ग्रामीण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शातिर चोरों ने एक रात में ही जहां तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरियां कर ग्रामीणों में दहशत फैला दिया है वहीं पुलिस की शिथिलता पर सवाल उठने लगे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के सुतहरपारा गाँव के परमेश्वर पुर में शातिर चोरों ने सेवानिवृत्त मेजर राम सजीवन मिश्र के घर को निशाना बनाते हुए दरवाज़ा व अलमारी तोड़कर लगभग 35 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया वहीं गाँव के ही पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव के घर पर धावा बोलकर 05 लाख रुपये के क़ीमती जेवरात व 20 हजार नगदी लेकर चम्पत होने के सफल रहे और उसी रात्रि में ही गाँव के मध्य स्थित सुभाष मिश्र के घर को भी निशाना बनाया और हजारों की नगदी सहित 50 हज़ार से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए। उक्त घटना की जानकारी पीड़ितों को गुरुवार की सुबह में हुई जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आर.बी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
बहरहाल एक रात में शातिर चोरों ने एक रिटायर्ड मेजर व पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के घरों पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ चोरिया किया जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!