WhatsApp Icon

सामूहिक दुराचार के तीनों नामज़द अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर पुलिस टीम ने गैंगरेप के वांछित नामज़द तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


शनिवार को हंसवर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की तीन युवकों द्वारा एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 72/24 पर आमिर पुत्र मो. सरवर, मो. फैज पुत्र कल्लन उर्फ गुलाम साबिर व मो. फराज पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण मुण्डेरा थाना हंसवर के खिलाफ धारा 376-डी, 342, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर पीडिता को चिकित्सा परीक्षण के लिये भेजा गया।
मामला दो विपरीत समुदाय का होने के कारण पुलिस ने काफी सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही किया और तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश पर थाना हंसवर पुलिस द्वारा सामूहिक दुराचार के नामज़द तीनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पृथ्वीपुर मोड़ हीरापुर बाजार के पास समय करीब 03.40 बजे सुबह बजे गिरफ्तार किया गया।
चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था लेकिन इस दौरान प्रेमी के साथियों द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर समुहिक दुराचार किया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय मर पेश किया गया जहां से तीनों अभियुक्तों को न्यायिक सुरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, एसआई दयाशंकर मिश्रा, कांस्टेबल नरेन्द्र प्रजापति, अरविद्र शर्मा व कुलदीप सिंह शामिल रहे।

अन्य खबर

मुंबई सपा में अम्बेडकरनगर के लाल का जलवा, इम्तियाज़ सिद्दीकी बने प्रदेश सचिव

गांजा बेचने का विरोध पड़ा भारी! बोर्ड लगाने की सलाह पर खूनी बवाल, दो पक्ष भिड़े

VIP प्रमुख’ को होटल में नजरबंद करने का आरोप, साहनी का योगी सरकार पर तीखा हमला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.