WhatsApp Icon

दो लावारिश शवों का समाजसेवी बरकत अली ने हिन्दू रीतिरिवाजों से किया अंतिम संस्कार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संयुक्त जिला अस्पताल अकबरपुर में दो लावारिस (एक महिला और एक पुरुष) भर्ती थे जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

जिला अस्पताल प्रशासन के द्वारा अकबरपुर कोतवाली को इन दोनों लावारिस शव के बारे में जानकारी दिया गया तब अकबरपुर कोतवाली उपनिरीक्षक मोलहे राम कांस्टेबल विधान सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु पोस्टमार्टम हाउस अकबरपुर में 72 घंटे के लिए रखवा दिया था। काफी प्रयास करने के बाद दोनों लावारिस शवों की पहचान न होने के कारण रविवार को समाजसेवी बरकत अली से संपर्क करके दोनों लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया। समाजसेवी बरकत अली अपनी टीम के साथ अमरौला घाट पर कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल विधान सिंह, महिला कांस्टेबल नीलम यादव समाजसेवी बरकत अली अमरौला पूर्व सभासद प्रेमचंद चौहान सदरपुर सभासद प्रतिनिधि सोमू मौर्या, मकनु सिंह, शेष नारायण सिंह, सुनील दुबे, शुभम यादव मौजूद रहे। दोनों लावारिस शव देखने से हिंदू धर्म का लगता है इसलिए हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अन्य खबर

स्कूल चलो अभियान का समापन: प्रभात फेरी निकाल बच्चों ने शिक्षा के प्रति जगाई अलख

🛑 जनगणना की ड्यूटी में दफन हुआ बचपन: टाण्डा के स्कूलों पर ताला, गरीब बच्चों की थाली तक छिनी!

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, पशुपालन विभाग की पहल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.