WhatsApp Icon

अलीगंज पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को अवैध असलहा के साथ मुठभेड़ में किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज पुलिस टीम व अभियुक्तो सज्जाद पुत्र बुलाकी व मनोज चौहान पुत्र स्व. सत्यनाराण चौहान के बीच हुई मुठभेड़ में अलीगंज पुलिस टीम द्वारा एक अदद चापड, एक अदद छूरा, एक अदद तमंचा 0.315 व एक अदद खोखा कारतूस 0.315 व कटा हुआ गोवंश के साथ गिरफ़्तार किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अलीगंज पुलिस टीम व अभियुक्त सज्जाद पुत्र बुलाकी निवासी लोरपुर मरैला मील थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद व मनोज चौहान पुत्र स्व. सत्यनाराण चौहान निवासी कश्मिरिया चौराहा थाना कोतवाली टाण्डा में हुई मुठभेड़ में थाना अलीगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ममरेजपुर हाईटेंसन टावर सूखा नाला के पास से एक अदद चापड, एक अदद छूरा, एक अदद तमंचा .315, एक अदद खोखा कारतूस .315 व कटा हुआ गोवंश के साथ गिरफ्तार किया।

जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 113/24 धारा 3/5/8 गोवध निषेध अधिनियम, 4/25 आयुध अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या 114/24 धारा 307/34 आईपीसी व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
थाना अलीगंज पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो व्यक्ति प्रतिबंधित गोवंश पशु को कहीं से लाकर ममरेजपुर गाँव के पास हाईटेंसन टावर के करीब सूखा नाला में वध के लिए लेकर गये है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अलीगंज व हमराही द्वारा दोनो व्यक्तियों को ममरेजपुर हाईटेंसन टावर सूखा नाला के पास से कटे हुये गोवंशीय पशु के साथ पुलिस मुठभेड में पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्तियों से नाम व पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम सज्जाद पुत्र बुलाकी निवासी लोरपुर मरैलामील थाना अकबरपुर व दूसरे ने मनोज चौहान पुत्र स्व. सत्यनाराण चौहान निवासी कश्मिरिया चौराहा थाना टांडा बताया। कार्यवाही के दौरान अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया तथा भागते समय गिरने से अभियुक्त सज्जाद के पैर व मनोज चौहान के हाथ में चोट लग गयी जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया । पुलिस द्वारा पूछने पर अभियुक्तो द्वारा बताया कि दोनो लोग पूराने दोस्त है और अपना तथा पारिवारिक खर्चा तथा मौजमस्ती के लिए जंगल में छुट्टा पशुओं को काट कर उनके मांश को बेचकर पूरा करते थे व अपनी सुरक्षा हेतु तमंचा को अपने पास रखते थे। अभियुक्त सज्जाद थाना अकबरपुर का मजारिया एचएस तथा अभियुक्त मनोज चौहान थाना टाण्डा का मजारिया एचएस है।

अन्य खबर

अग्नि परीक्षा में खरा उतरा जिला प्रशासन, तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.