WhatsApp Icon

दो दिन से लापता युवक का हाइवे के किनारे मिला शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो दिन से लापता युवक का बुधवार की सुबह हाइवे के किनारे संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीगंज थानाक्षेत्र के शरैय्या आसोपुर निवासी 27 वर्षीय अमरजीत पुत्र बाबूलाल गत दो दिनों से लापता था जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी।

बुधवार की सुबह खासपुर के सेमरा डांड में हाइवे के किनारे अमरजीत का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आइसक्रीम बेचने का काम करता था।अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.