WhatsApp Icon

विश्व विख्यात सूफी मखदूम अशरफ के प्राचीन ख़िरका मुबारक का लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Sharing Is Caring:

विश्व विख्यात सूफी मखदूम अशरफ के प्राचीन ख़िरका मुबारक का लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

अम्बेडकरनगर: 638वें वार्षिक उर्स के दौरान दरगाह किछौछा में पूर्व वर्षों की तरह भारी भीड़ मौजूद है।

27 मोहर्रम के मौके पर दरगाह मखदूम अशरफ के मोतवल्ली व सज्जादानशीन अल्लामा मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ के पैतृक आवास बसखारी से पूरी शान व शौकत के साथ पालकी जूलूस कड़ी सुरक्षा के साथ दरगाह किछौछा आया। सज्जादानशीन ने लहद खाना से मखदूम अशरफ का प्राचीन ख़िरका मुबारक धारण किया जिसकी एक झलक पाने के लिए देश के कोने कोने से आये जायरीन उमड़े रहे।
सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद भी दरगाह किछौछा पहुंच कर दुआ में शामिल हुए। श्री आज़ाद सर्वप्रथम बसखारी स्थित मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून लिलबनात पहुंच कर मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ से मुलाकात किया जहां मंत्री श्री दानिश को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।

नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में श्री दानिश का स्वागत किया गया। दरगाह पहुंचने पर मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अजीज अशरफ, उपाध्यक्ष सैय्यद जहांगीर अशरफ उर्फ गुड्डू ने स्वागत किया तथा दुआ ख्वानी के अवसर पर सैय्यद जामी अशरफ, डॉक्टर सैय्यद ज़िया अशरफ, सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद फहद अशरफ, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता आदि ने मौजूद रहे।
भारी भीड़ के बीच मलंगों की फौज के साथ मुख्य आस्ताना पर पहुंच कर साहिबे सज्जादा ने देश सहित विश्व शांति व कल्याण की दुआएं मांगी और पुनः लहद खाना वापस आ कर भी विशेष दुआएं मांगी।
638वें उर्स व मेला की जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ लगातार मॉनिटरिंग करते नज़र आए। उर्स व मेला सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 06 मजिस्ट्रेट को लगाया गया था तथा टांडा एसडीएम मोहनलाल गुप्ता व एसडीम न्यायिक डॉ शशि कांत सहित एडिशनल एसपी विशाल पांडेय सहित सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ भीटी सुरेश नाथ तिवारी, सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे। जनपद के 07 थाना प्रभारियों सहित बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी की पुलिस लगाइए गई है। सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम लगाई गई है तथा कई स्थानों पर मेडिकल कैम्प लगाया गया है व नगर पंचायत में अस्थाई चिकित्सालय भी बनाया गया है। मेला परिक्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!