WhatsApp Icon

टांडा चेयरमैन के आवास पर सोमवार को लगेगा मुफ्त शूगर जांच व एक्सरे कैम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सीएमओ के निर्देश पर टांडा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र द्वारा सोमवार को टांडा नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर सोमवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें डॉक्टर सईद अख्तर के नेतृत्व में आयोजित उक्त शिविर में चेस्ट स्केनिंग कर टीबी के मरीजों की पहचान की जाएगी जिसमें मुफ्त एकसरे व शूगर की जांच की जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर टांडा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ के आवास पर 27 मई दिन सोमवार को प्रातः 09 बजे से परीक्षण शिविर का अयोजनकीय गया है। उक्त शिबिर में मुख्य रूप से एलटी शुभम वर्मा, सीएचओ रेशम व मुकेश, एएनएम विजय लक्ष्मी तथा एसटीएस रविन्द्र भारतीय मौजूद रहेंगे।

निःशुल्क कैम्प में सभी लोगों की शूगर की जांच की जाएगी तथा अधिक से अधिक लोगों का एकसरे मुफ्त किया जाएगा जिससे टीबी के मरीजों की पहचान कर उनका समुचित मार्गदर्शन व इलाज़ कराया जा सके। उक्त जानकारी टांडा सीएचसी प्रभारी ने उपलब्ध कराई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!