WhatsApp Icon

उपचुनाव में भाजपा के कद्दावर दावेदार अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत, रूठों को मानने का सिलसिला जारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आगामी 13 नवम्बर को कटेहरी उपचुनाव का मतदान होना है जिसके लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष सहित 11 प्रत्यशियों ने दावेदारी किया है। उपचुनाव में भाजपा के कद्दावर दावेदार माने जा रहे अवधेश द्विवेदी को टिकट न मिलने से जहां उनके समर्थकों में नाराज़गी बढ़ गई वहीं श्री अवधेश का स्वास्थ्य भी खराब हो गया जिनका लखनऊ निजी अस्पताल में इलाज चला। स्वास्थ खराब होने के पीछे अवधेश द्विवेदी को टिकट ना मिलने का झटका लगना बताया गया। रूठे अवधेश द्विवेदी को मनाने के लिए योगी आदित्यनाथ को भी प्रयास करना पड़ा जिसके बाद एक साक्षात्कार में श्री द्विवेदी ने नाराजगी समाप्त करने की बात कही। श्री द्विवेदी अपने समर्थकों व शुभचिंतकों को भी मानने में जुट गए हैं।


रविवार को श्री अवधेश का जनपद आगमन हुआ तो जनपद की सीमा यादव नगर चौराहे पर उनके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय अटल भवन पर विधिवत प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। अटल भवन में अवधेश द्विवेदी जहां रूठे अपने समर्थकों को मानने का प्रयास कर रहे हैं वहीं ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान कर रहे हैं। प्रथम जनपद आगमन पर स्वागत के बहाने भाजपा ब्राह्मण समाज एकजुटता दिखाने में लगा है लेकिन इस दौरान उक्त स्वागत कार्यक्रम में भारी भीड़ भी मौजूद है जो आदर्श आचार संहिता का खिल्ली उड़ा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

error: Content is protected !!