WhatsApp Icon

सभी निर्दलीय प्रत्याशियों का पर्चा अवैध – अब 08 लोगों में होगा मुकाबला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 55 लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को उम्मीदवारों के प्रपत्रों की जांच हुआ तो 09 उम्मीदवारों का पर्चा अवैध मिला जबकि 08 लोगों का नामांकन वैध पाया गया।


बताते चलेंकि 55 लोकसभा चुनाव के लिए कुल 17 लोगों द्वारा नामांकन किया गया था जिसमें से अब मात्र 08 लोग ही मैदान में है।
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी सूची के अनुसार बसपा के कमर हयात, भाजपा के रितेश पांडेय व सपा के लालजी वर्मा सहित बहुजन मुक्ति पार्टी के जावेद सिद्दीकी, मूल निवास समाज पार्टी की नीलम सिंह, भागीदारी पार्टी (पी) के राम नरेश, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विवेक कुमार व पीस पार्टी की सबाना खातून का पर्चा वैध पाया गया। निर्दलीय सभी प्रत्याशियों के पर्चा अवैध होने के कारण उनका पर्चा खारिज़ कर दिया गया है।
प्रपत्रों की जांच के उपरांत सपा, बसपा व भाजपा के अलावा पांच अन्य पार्टियों का पर्चा वैध पाया गया है जबकि 09 लोगों का पर्चा त्रुटि होने के कारण अवैध करार दिया गया है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.