WhatsApp Icon

मात्र 24 घंटा में चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घंटा के अंदर ही चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसकी क्षेत्र में सरहना हो रही है।


बताते चलेंकि अलीगंज थानाक्षेत्र में खासपुर बाजार से बाइक चोरी हो गई थी जिस मामले में अलीगंज पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 196/24 दर्ज कर मुखबिरों की मदद से बाइक चोर का पता लगाना शुरू किया। अलीगंज पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घंटा के अंदर उमेश वर्मा पुत्र बंशराज वर्मा निवासी मोहद्दीपुर थाना इब्राहिमपुर को तिजरा खासपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी हुआ मोटर साइकिल डिलक्स बरामद किया। आरोपी उमेश पूर्व में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में उक्त घटना को अंजाम दे चुका है और खासपुर के पास किराये पर रहते हुए एक बाइक को मौका देख कर चोरी कर लिया हालांकि अलीगंज पुलिस की तत्परता व सक्रियता के कारण मात्र 24 घंटा में बाइक के साथ गिरफ्तार हो गया। बाइक बरामदगी व आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरिक्षक महेश कुमार, हेड कांस्टेबल हसीबुद्दीन सिद्दीकी, कांस्टेबल अशोक कुमार व उवैश शामिल रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!