WhatsApp Icon

24 घण्टा बाद घाघरा नदी में डूबे युवक का मिला शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में घाघरा नदी के लंगड़तीर घाट पर नहाने गए युवक का शव 24 घण्टा बाद बरामद किया गया।
बताते चैलेंकि 32 वर्षीय चुनमुन गुप्ता पुत्र सन्तराम गुप्ता निवासी मुंडेरा थाना हंसवर सोमवार को घाघरा नदी के लंगड़ तीर घाट पर नहाने गया था।

नहाते समय युवक के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ लग गई। स्थानीय गोताखोरों द्वारा घाघरा नदी में युवक को देर शाम तक तलाश किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह के निर्देश पर हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा स्थानीय गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ टीम लगाई गई। मंगलवार दोपहर में एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोरताखोरों के संयुक्त अभियान में डूबे युवक चुनमुन गुप्ता का शव मेहंदी घाट से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!