WhatsApp Icon

विवाह के 14वें दिन बन्द कमरे में झूलता मिला युवक शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विवाह के 14वें दिन युवक का शव उसके ही घर के एक बन्द कमरे से बरामद हुआ जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 25 मई को 24 वर्षीय राज कपूर उर्फ भोला पुत्र जमुना प्रसाद निवासी डीहा सुलतानपुर सददरपुर थाना अलीगंज का विवाह धूमधाम से आसोपुर गाँव में हुई थी। बीती रात्रि प्रतिदिन की तरह मज़दूरी करके भोला घर पहुंचा जहां सब कुछ सामान्य था। भोला की पत्नी का पेट खराब होने के कारण हो बाहर ही लेट गई जबकि भोला कमरे को अंदर से बंद कर लेट गया। सुबह होने पर दरवाजा पीटने के बाद भी भोला कमरा से बाहर नहीं निकला तो दरवाजा को तोड़ा गया जहां भोला फंदे से झूलता हुआ मिला। सूचना पर अलीगंज थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाह के मात्र 14वें दिन पति की मृत्यु से पत्नी सहित पूरे परिवार में सनसनी फैल गई है।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!