अम्बेडकरनगर: कटेहरी उपचुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है जो 24 घंटा सुचारू रूप से कार्यरत है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट में टेलीफोन एवं वायरलेस की सुविधा से युक्त निर्वाचन कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है। कॉल सेंटर द्वारा मतदाताओं से वार्तालाप की व्यवस्था की गई। कंट्रोल रूम का नंबर– 05271–244440, हेल्पलाइन नंबर–1950, ई–मेल ऐड्रेस – dmamb@up.nic.in तथा admambedkarnagar@gmail.com है।



