WhatsApp Icon

20 दिन बाद भी लूटकांड का खुलासा करने में असफल एसओ पर गिरी गाज़, एसओजी टीम पर भी उठने लगा है सवाल !

Sharing Is Caring:

डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को मिली अलीगंज थाना की नई जिम्मेदारी

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट:आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) अलीगंज थानाक्षेत्र में किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर हुई लूट का 20 दिन बाद भी खुलासा करने में असफल थानाध्यक्ष पर एसपी की गाज़ गिरी है हालांकि एसओजी टीम भी खुलासा करने में पूरी तरह असफल है।

अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है एवं उनके स्थान पर इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को अलीगंज थाना की कमान सौंपी गई है।
बताते चलेंकि गत माह 11/12 मार्च की रात्रि 09:30 बजे टांडा नगर क्षेत्र के किराना व्यापारी अनवर पुत्र सिराजुद्दीन से अज्ञात तीन बदमाशों ने टांडा-अकबरपुर मार्ग पर टांडा ब्लॉक कार्यालय के निकट सुलेमपुर मोड़ के निकट तमंचा के बल पर स्कूटी एवं उसमे रखा साढ़े चार लाख लूट कर फरार हो गए थे। उक्त घटना के खुलासा के लिए थाना स्तर सहित एसओजी, सर्विलांस की कुल 05 टीमों को लगाया गया था। घटना के 20 दिन बाद भी कोई टीम लूटकांड घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं प्राप्त कर सका हालांकि अलीगंज पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा पांच छः दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ किया। पूंछतांछ के दौरान कई परिवारों द्वारा मारपीट करने का भी आरोप लगाया एवं चर्चा है कि मोटी रकम के बदले लोगों को रिहा किया गया। इन सब मामलों की जानकारी पुलिस कप्तान केशव कुमार को हुआ तो उन्होंने अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उनके स्थान पर निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को प्रभारी बना दिया गया है। श्री भूपेंद्र डायल-112 के जनपद प्रभारी पद पर कार्यरत थे। अलीगंज थानाध्यक्ष पर तो गाज़ गिरी लेकिन उक्त घटना के पर्दाफाश करने में लगी अन्य टीमों पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हुई है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!