WhatsApp Icon

2047 तक विकसित भारत का सपना होगा पूरा : रितेश पांडेय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए जनपद में 1000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर उद्योग स्थापित किया जा रहा है, सभी रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार कर सफर को आसान बनाया जा रहा है एवं जनपद से दो एक्सप्रेस-वे भी आमजनों का सफर आसान कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य की दिशा में अति सराहनीय कार्य किया जा रहा है।


उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय ने औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा में एसबीआई बैंक के सामने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान दिया। प्रेस से मुखातिब हुए रितेश पांडेय ने कहा कि जनपद के विकास होगा तो प्रदेश व देश का विकास होगा और 2047 तक विकसित भारत का सपना भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर राशन, बिजली, पानी व आयुष्मान के बारे में सिर्फ चार सवाल करेंगे तो जवाब आपको मिल जाएगा। भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर श्री रितेश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अनवरत विकास का कार्य कर रह है और आप लोग भी इशारा समझें जिससे जनपद के विकास हो सके।

लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उक्त मौके पर टांडा विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता, टांडा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व विधायक टांडा संजू देवी, पूर्व विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद,

पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, शिव पूजन वर्मा, शंकर गुप्ता, टांडा मंडल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, सदरपुर मंडल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, हसवर मंडल अध्यक्ष सुग्रीव कनौजिया, बसखारी मंडल अध्यक्ष लालजी यादव, क्षेत्रीय श्रम संयोजक राम सूरत मौर्य, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, गुड्डू पंडित विनय पाठक, अंकित जायसवाल, दुर्गेश पाठक, दशरथ मांझी, संजीव जायसवाल, प्रबल देव राय, अजय प्रताप श्रीवास्तव, रिंकू गौड, दिनेश मौर्य, प्रमोद गुप्ता, जंग बहादुर कनौजिया, राहुल रमन, अशोक विश्वकर, सुभाष माझी, युवा संयोजक एकदम खन्ना, सतपाल सलूजा, गौतम उपाध्याय, तामेश्वर गुप्ता, राजेश सलूजा, राकेश यादव, अनुराग जायसवाल, भंवर सिंह चौहान, आशीष सोनी दीपक गुप्ता, अखिल कपूर, वीरेंद्र राघव, राजेंद्र अग्रवाल, गणेश्वर पाठक आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

पालिका दफ्तर में चेयरमैन का छापा, सुस्ती पर बरसीं शबाना नाज़; अफसर-कर्मचारियों की लगी क्लास

“या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जनपद, निकले अलम, ताबूत, दुलदुल व मेहंदी के ऐतिहासिक जुलूस

तहसीलदार निखिलेश कुमार के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, संयुक्त संघर्ष समिति डीएम से करेगी मुलाकात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.