WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा में लाखों श्रद्धालुओं ने किया मुये मुबारक का दर्शन – रविवार को होगी विशेष दुआखावनी

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: 638वें वार्षिक उर्से मखदूमी के अवसर पर विश्व स्तरीय खानकाह हसनिया सरकारे कलां (जामे अशरफ) में शनिवार को मुये मुबारक सहित कई तबरुकात का लाखों श्रद्धालुओं ने काफी नज़दीकी से दर्शन किया।

किछौछा से मुये मुबारक जुलुस की शल्क में खानकाह हसनिया सरकारे कलां पहुंचा जहां कायदे मिल्लत हज़रत अल्लामा मौलाना सैय्यद महमूद अशरफ अशरफी अल जिलानी सज्जादानशीन आस्तान ए आलिया अशरफिया दरगाह किछौछा ने देश विदेश से आये हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराया।
रविवार को किछौछा से जुलूसे गौसिया खानकाह हसनिया सरकारे कलां आएगा। उक्त जुलूस में कायदे मिल्लत हज़रत सैय्यद महमूद अशरफ पालकी में सवार होकर खानकाह पहुंचेंगे और लिबास ए गौसिया की जियारत कराते हुए विशेष दुआ ख्वानी कराएंगे। बताते चलेंकि 28 मोहर्रम पर खानकाह हसनिया सरकारे कलां में होने वाली विशेष दुआ ख्वानी में शामिल होने के लिए काफी दूर दूर से श्रद्धालु दरगाह किछौछा आते हैं।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.