WhatsApp Icon

15 अप्रैल को टाण्डा नगर में होगा मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भाजपा के प्रान्तीय नेता राम सूरत मौर्य के निज निवास सकरावल पूर्व में वासंतिक नवरात्र के पावन पर्व पर होने वाले मां भगवती जागरण इस वर्ष सप्तमी यानी 15 अप्रैल सोमवार को रात्रि 9 बजे से होगा।


जिसमें श्री जय शिव शक्ति संकीर्तन मंडल द्वारा भजन कीर्तन एवं सोनू मोनू जागरण ग्रुप अयोध्या द्वारा मनोरम झांकी दृश्य का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
भाजपा के प़ातीय संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक राम सूरत मौर्य ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में तथा बी.एन मिश्रा क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा ओमकार गुप्ता चेयरमैन किछौछा एवं शंकर गुप्ता पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टांडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा जी करेंगे।
आयोजक श्री मौर्य ने कहा कि 16 अप्रैल को महिला भजन संध्या 17 अप्रैल को हवन पूजन एवं 18 अप्रैल को मां भवानी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कालेज घाट के पीछे विसर्जित होंगी।श्री मौर्य ने सभी मां भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की हैं।
भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रदीप गुप्ता एवं शिवा गुप्ता, नगर सह संयोजक शिवा गुप्ता एवं कान्हा मौर्य कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.