अम्बेडकरनगर: आगामी हज यात्रा का दिन करीब आते ही स्वास्थ विभाग द्वारा सभी यात्रियों को वैक्सीन देने का काम तेज़ कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित समयानुसार शनिवार को टाण्डा नगर क्षेत्र में संचालित प्रसिद्ध मदरसा मंज़रे हक में एक दिवसीय टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें 147 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले 23 हज यात्रियों को विशेष संक्रामक का टीका भी लगाया गया और सभी यात्रियों को पोलियो की खुराक भी पिलाई गई। जनपद से कुल 211 हज यात्री सऊद अरब जा रहे हैं जिसमें 121 पुरुष व 90 महिलाएं शामिल हैं।
टाण्डा मंज़रे हक में आयोजित टीकाकरण शिविर ने 79 पुरुषों व 68 महिलाओं का टीकाकरण किया गया, बाकी बचे हज यात्रियों का जलालपुर में स्थित मदरसा करामातिया में रविवार को शिविर लगाया कर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के एक दर्जन से अधिक लोगों को लगाया गया था। उक्त शिविर हाजी सरवर अंसारी की सरपरस्ती में लाग्या गया था जहां मुख्य रूप से प्रबन्धक हाजी अशफाक अंसारी, सेक्रेटरी हाजी शमीम अंसारी सहित प्रबन्ध कमेटी के अधिकांश लोग मौजूद रहे।




