WhatsApp Icon

14 वर्षीय बालिका के साथ एक साल से दुष्कर्म करने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ विगत एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए एक नाबालिक बालिका के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बालिका के साथ विगत एक वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा था जिससे उनकी पुत्री गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी का झांसा दिया जिसके कारण पुलिस से शिकायत नहीं कि गई लेकिन बच्ची पैदा होने के बाद आरोपी युवक शादी से इंकार करने लगा।

सीओ सिटी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर अकबरपुर पुलिस ने त्वरित मुकदमा अपराध संख्या 779/24 पर दुष्कर्म व पॉस्को की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया तथा नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण व बयान कराया जा रहा है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!