WhatsApp Icon

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की जनपद में रही धूम, प्रभारी मंत्री सहित डीएम एसपी ने भी किया योगाभ्यास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर जनपद में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव , विशिष्ट अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग गुरु राजेंद्र प्रसाद चौहान द्वारा वृद्धा आश्रम में योग तथा प्राणायाम करते हुए वृद्ध माता पिता को स्वास्थ रहने का राज बताया गया।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव पूर्वी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में योगाभ्यास किया गया।
एनटीपीसी टांडा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। उमंग स्टेडियम में आयोजित भव्य योगा कार्यक्रम के दौरान महा प्रबन्धक अजय सिंह यादव व गरिमा महिला मंडल उपाध्यक्ष अर्चना यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे जिन्हें अनुभवी प्रशिक्षक मोहिंदर सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
राजेश पांडेय कॉलेज ऑफ लॉ के प्रबंधक निलेश तिवारी व प्राचार्य शिवशंकर यादव के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ओर भव्य योगा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा के हाथों एमबीबीएस छात्रों को लैपटॉप वितरण कराया गया।
सामूहिक योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार के अभ्यास का संचालन प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में किया गया।
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में जनपद के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंडलों में निर्धारित स्थलों पर योग कर लोगों को निरंतर योग कर स्वस्थ्य रहने की संदेश दिया।
योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय के साथ जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने योग किया। मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व विधायक जय राम विमल, अनीता कमल, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा आदि ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त पूरे जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। तहसील व ब्लाक मुख्यालयों सहित नगर पालिका व नगर पंचायतों व ग्राम सभाओं द्वारा भी अपने अपने ढंग से 11 वां अंतरष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और एक दूसरे को बधाइयां भी दी गई।

अन्य खबर

खुशखबरी; अब बुनकरों की होगी बल्ले-बल्ले! बड़ी आसानी से लें 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन, 50 हजार की सौगात अलग

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.